Teacher Recruitment 2022: यहां 7400 से ज्यादा पदों पर निकली शिक्षकों की भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। युवाओं के लिए सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। शिक्षक भर्ती (Haryana Teacher Recruitment 2022) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 7471 टीजीटी पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन की प्रकिया आज 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है, जो 26 अक्टूबर तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग (एचएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 18 महीने के डीए एरियर पर ताजा अपडेट, जल्द खाते में आ सकते है 1.50 लाख

उम्मीदवार ध्यान दे कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया  आज 5 अक्टूबर से शुरू होगीऔर उम्मीदवार 26 अक्टूबर की रात 11.59 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे। इसके बाद पंजीकृत उम्मीदवारों को निर्धारित 150 रुपये शुल्क का भुगतान 28 अक्टूबर तक कर लेना होगा। 28 अक्तूबर तक फीस जमा हो सकेगी।टीजीटी भर्ती में शामिल होने के लिए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा पास होना जरूरी है। वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने टीजीटी विषयों में एचटेट पास की है।

Teacher Recruitment 2022

कुल पद- 7471

पदों का विवरण

  • टीजीटी अंग्रेजी: 1751 पद
  • टीजीटी गृह विज्ञान: 79 पद
  • टीजीटी संगीत: 11 पद
  • टीजीटी शारीरिक शिक्षा: 1067 पद
  • टीजीटी कला: 1703 पद
  • टीजीटी संस्कृत: 926 पद
  • टीजीटी साइंस: 1531 पद
  • टीजीटी उर्दू: 121 पद
  • टीजीटी हिंदी: 106 पद
  • टीजीटी गणित: 93 पद
  • टीजीटी सोशल स्टडीज: 83 पद

आयु सीमा -उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 42 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में हरियाणा राज्य के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।इसके लिए नोटिफिकेशन चेक करें।

योग्यता- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक या उच्चतर में एक विषय के रूप में हिंदी / संस्कृत की पढ़ाई की हो, इसके साथ ही उम्मीदवार के पास हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा होने का प्रमाण पत्र प्राप्त हो या स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) संबंधित विषय में स्कूल बोर्ड द्वारा संचालित, शिक्षा हरियाणा, भिवानी से प्राप्त हो।

वेतनमान-इस भर्ती के लिए वेतन 6वें वेतन आयोग के 9,300 रुपये से 34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,600 रुपये निर्धारित है।

चयन प्रक्रिया- आवेदन लिए जाने के बाद आयोग स्क्रीनिंग परीक्षा लेगा। परीक्षा 95 अंकों की होगी और पांच अंक सामाजिक आर्थिक आधार पर तय होंगे। इसी आधार पर अध्यापकों का चयन किया जाएगा

आवेदन शुल्क-

  • पुरुष/महिला उम्मीदवारों के लिए 150/- रुपये।
  • हरियाणा निवासी के लिए 75/- रुपये।
  • हरियाणा राज्य के पुरुष एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 35 रुपये ।
  • हरियाणा राज्य की महिला एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 18 रुपये निर्धारित है।
  • PwD (विकलांग व्यक्ति) / हरियाणा के एक्स-सर्विसमैन को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 5 अक्टूबर 2022
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2022
  • आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2022
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews