UP Weather : 3 दिन बदला रहेगा मौसम, 72 जिलों में बारिश-मेघगर्जन और बिजली के आसार, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

1 जून से 5 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 626 के सापेक्ष 538 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 14% कम है।
mp Weather Update

UP Weather Alert Today: उत्तर प्रदेश में आगामी तीन से चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खास करके पश्चिमी यूपी के आइसोलेटेड स्थान पर भारी बारिश तो ज्यादातर स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के चलते अगले 3 दिन तक झमाझम बारिश होगी। 10 सितंबर तक यूपी के अलग-अलग जिलों में बारिश का दौर देखा जाएगा।

मौसम विभाग की मानें तो 6 सितंबर को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन ,बिजली गिरने चमकने के साथ बारिश तो पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है।7 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश के आसार है लेकिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 8 सितंबर से 11 सितंबर तक पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में कही भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

  • आज बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, महराजगंज, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, बरेली ,रामपुर ,सहारनपुर,, अमरोहा, मुरादाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, रामपुर और संभल में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं।
  • पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, कासगंज, बदायूं और एटा में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान, हवाएं भी 30-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, रायबरेली, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया में गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान।

अबतक कहां कितनी बारिश

1 जून से 5 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 626 के सापेक्ष 538 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 14% कम है वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 661 के सापेक्ष 561 मिमी रिकॉर्ड की गई जो की समान्य से 15% कम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 577 के सापेक्ष 505 मिमी रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 12% कम है।वैसे इस अवधि में 823.9 मिमी बारिश होती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews