UP Weather: 4 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान-शहरो का हाल

up weather update

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। दशहरे से पहेल एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी 4 से 5 अक्टूबर के दौरान राज्य में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वांचल के जिलों में बारिश के आसार बने हुए है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) ने आज 1 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।वही 2 अक्टूबर के बाद मौसम के मिजाज फिर बदल सकते है और 5 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़े…MP Weather: 3 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 18 जिलों में आज बारिश के आसार, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, नवरात्रि खत्म होने के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव होना शुरू हो जाएगा उत्तर प्रदेश में आने वाले 4 से 5 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। अक्टूबर महीने में 4 तारीख को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री और 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं। दोनों दिन हवाएं 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। वही दीवली के बाद हल्की ठंडी उत्तर प्रदेश में महसूस होने लगेगी। 15 से 20 नवंबर के बाद गुलाबी ठंडी पड़ने लगेगी। ग्रामीण इलाकों में 20 नवंबर के बाद हल्का कोहरा भी पड़ने लगेंगे।

यह भी पढ़े…CG Weather : चक्रीय चक्रवाती घेरे का प्रभाव, कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले सप्ताह में बारिश के आसार जताए गए हैं। लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में 4 और 5 अक्टूबर को एक बार फिर बारिश जैसी स्थिति बनेगी। वही नोएडा और गाजियाबाद में उमस जैसी स्थिति रहेगी लेकिन 6 और 7 अक्टूबर को छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है। तीन से पांच दिनों में आगरा से मानसून वापस हो जाएगा।वाराणसी में पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर चार अक्‍टूबर को घने बादलों के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews