PROMOTION: इन अफसरों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, बनेंगे आईएएस, आयोग को भेजी 30 नामों की लिस्ट, बैठक जल्द

यूपीएससी की ओर से जल्द एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य सचिव, सीनियर आईएएस, यूपीएससी और केंद्र सरकार के लिए सदस्य शामिल होंगे और फिर सिलेक्टेट नामों पर चर्चा कर प्रमोशन की फाइनल मुहर लगा दी जाएगी।
IAS Transfer

हरियाणा सिविल सर्विस अफसरों के लिए खुशखबरी है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार अपने एचसीएस अफसरों को जल्द प्रमोशन का तोहफा देने जा रही है। इसके तहत 15 एचसीएच अधिकारियों को इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस) पद पर प्रमोट किया जाएगा। हरियाणा सरकर ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की ओर से मांगे गए सभी दस्तावेज कानूनी राय के साथ भेज दिए गए हैं, इसमें 2002, 2003 और 2004 बैच के 30 अफसरों के नाम भेजे गए हैं।

यूपीएससी की ओर से जल्द एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य सचिव, सीनियर आईएएस, यूपीएससी और केंद्र सरकार के लिए सदस्य शामिल होंगे और फिर सिलेक्टेट नामों पर चर्चा कर प्रमोशन की फाइनल मुहर लगा दी जाएगी, इसके बाद सरकारी आदेश जारी किया जाएगा। इसके तहत चार साल बाद 2002, 2003 और 2004 के कुल 15 ऑफिसर एचसीएस से पद आईएएस पद पर प्रमोट होंगे।

आयोग को भेजे गए है ये प्रमुख नाम

पदोन्नति की पंक्ति में लगे अफसरों में विवेक पदम सिंह, वीना हुड्डा, डॉ. सारिता मलिक, सुरेंद्र सिंह, जगदीप ढांडा, कमलेश सिंह भादू, डॉ. मनीष नागपाल, कुलधीर सिंह, वत्सल वशिष्ठ, जगनिवास, महाबीर प्रसाद, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा, अमरदीप सिंह, सुशील कुमार, वर्षा खंगवाल, वीरेंद्र सहरावत, आशिमा सांगवान, सतेंद्र दूहन, मनीता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिह, योगेश कुमार, वंदना दिसोदिया, डा. सुमिता ढाका, जगदीप कुमार, समवर्तक खंगवाल, अनुराग ढालिया, योगेश मेहता और नवीन कुमार अहुजा का नाम शामिल हैं।

मप्र में इन अफसरों को प्रमोशन, इन्हें करना होगा इंतजार

  • मध्य प्रदेश के गैर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को IAS बनने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। राज्य सेवा के अफसरों को इस साल भी नहीं प्रमोशन नहीं मिलेगा, क्योंकि प्रदेश में IAS संवर्ग में नियुक्ति के लिए उपलब्ध सभी 7 पद राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दिए जा रहे हैं।संघ लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुमोदन प्राप्त करने फाइल भेजी है।
  • उधर, राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को IPS संवर्ग में नियुक्ति मिलेगी। इसके लिए 12 अधिकारियों के नाम प्रस्तावित कर पुलिस मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे गृह विभाग के माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा। राज्य वन सेवा के लिए 1 साथ 2 वर्ष के पदों पर विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक कराने की तैयारी है। इससे 24 अधिकारियों को IFS संवर्ग मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews