UP Police सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले पर अब सामने आई UPPRPB की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा बोर्ड ने

UP Police

UP Police Constable Recruitment Exam : उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों के बीच अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड का एक बयान सामने आया है, बोर्ड ने इसे सिर्फ अफवाह करार दिया है, बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि किसी की अभ्यर्थी को भ्रमित होने की जरुरत नहीं है, ये गलत ख़बरें हैं इनका कोई सबूत नहीं है, परीक्षा सही तरीके से हुई है।

पेपर लीक की ख़बरों से परेशान हैं अभ्यर्थी 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा होने के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका पेपर लीक होने की ख़बरें लगातार आ रही है, कुछ सोशल मीडिया एकाउंट  स्क्रीन शॉट्स भी डाल रहे थे, जिससे जो अभ्यर्थी परीक्षा देकर आये वे परेशान हो रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं , उधर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हैं ।

पुलिस अब तक 300 से ज्यादा लोगों को कर चुकी है गिरफ्तार 

ख़बरों के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एक्टिव हुई और पेपर लीक करने के मामलों से जुड़े लोगों की धरपकड़ शुरू की, जिला पुलिस बल और एसटीएफ ने इन मामलों में अब तक 287 लोगों को गिरफ्तार किया है वहीँ 16 फरवरी को आयिजित परीक्षा से एक दिन पहले ही जालसाज अभ्यर्थी और सॉल्वर गेंग के 122 सदस्यों को पकड़कर जेल भेज दिया।

UPPRPB ने पेपर लीक की ख़बरों को भ्रामक बताया 

अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है, UPPRPB ने पेपर लीक की ख़बरों को भ्रामक और पूरी तरह से असत्य बताया है, बोर्ड ने कहा की परीक्षा सही तरीके से नियमों के अनुसार हुई है किसी को भी  भ्रमित होने की जरुरत नहीं हैं इससे पहले बोर्ड ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए Telegram की Edit सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रम फैलाया गया है।बोर्ड एवं उत्तर प्रदेश पुलिस  इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इनके सोर्स की गहन जांच कर रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews