Coronavirus: तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए मंत्रियों-संतों में हड़कंप

तीरथ सिंह रावत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों अपने बयानों से देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Chief Minister Tirath Singh Rawat) कोरोना (Coronavirus) की चपेट में आ गए है। तीरथ सिंह रावत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सोमवार को ट्वीट कर खुद सीएम तीरथ सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े.. Indian Railways: होली से पहले ये ट्रेनें कैंसिल, कईयों का रुट भी बदला, यहां देखें लिस्ट

दरअसल,तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा लिखा है  कि  मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट (Isolate) कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आएं हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।

खास बात ये है कि रावत सोमवार को 4 दिवसीय दौरे पर दिल्ली (Delhi) आने वाले थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात करने वाले थे। हालांकि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद  उन्होंने सभी दौरे और कार्यक्रम रद्द कर दिए है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

हैरानी की बात तो ये है कि  हाल ही में  रावत हरिद्वार कुंभ मेला 2021 (Haridwar Kumbh Mela 2021) में शामिल हुए थे और उन्होंने कई संतों के साथ पूजा में भी भाग लिया था वही रविवार को भी उन्होंने एक खेल कार्यक्रम में शिरकत की थी।

इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा  (JP Nadda) से मुलाकात की थी।इस खबर के बाद संतों और मंत्रियों-विधायकों में हड़कंप मच गया है।हाल ही में रावत ने महिलाओं और रिप्ड जींस (Ripped jeans) को लेकर टिपप्णी की थी, जिसको लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया (Social Media) तक बवाल मचा था।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर लिखा है कि  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews