Indian Railways: होली से पहले ये ट्रेनें कैंसिल, कईयों का रुट भी बदला, यहां देखें लिस्ट

mp rail news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के चलते होली 2021 (Holi 2021) पर भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कई ट्रेनों को स्थगित कर दिया है।वही कई ट्रेनों (Trains) का रुट भी बदला गया है। अगर आपने होली पर घर जाने के लिए पहसे से ट्रेन का रिजर्वेशन (Reservation) करवाया है तो एक बार दोबारा चेक कर लें।वरना ऐन मौके पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

दरअसल, अहमदाबाद डिवीजन के ध्रांगध्रा- सामाखियाली खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव और कईयों को कैंसिल करने का फैसला किया हैं इस संबंध में प्रकाशित एक रिपोर्ट को वेस्टर्न रेलवे (Western railway) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट (Tweet) किया है। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी ट्रेनों को कैंसिल (Train Cancel) किया गया है और कौन सी ट्रेनों का रूट डायवर्ट है-

इन ट्रेनों को किया कैंसिल

  • ट्रेन संख्या- 09116/09115: 21 से 23 मार्च तक रद्द रहेंगी।
  • ट्रेन संख्या-02974: 20 मार्च की ट्रेन को अहमदाबाद और गांधीधाम के बीच आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है।
  • ट्रेन संख्या- 02973: इस ट्रेन को गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है।
  • ट्रेन नंबर 09336 इंदौर-गांधीधाम को 21 मार्च 2021 को शुरू होने वाली सेवा को अहमदाबाद में समाप्त किया जाएगा। यह अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 09335 गांधीधाम-इंदौर विशेष 22 मार्च 2021 को शुरू होने वाली सेवा अहमदाबाद में समाप्त की जाएगी। यह ट्रेन गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 09003, 21 मार्च 2021 को अहमदाबाद और भुज के बीच रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 09004 भुज-बांद्रा टर्मिनस 22 मार्च 2021 को भुज और अहमदाबाद के बीच रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 06505 गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच 23 मार्च 2021 को कैंसिल रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 01192 अहमदाबाद और भुज के बीच 22 मार्च को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 01191 भुज और अहमदाबाद के बीच 24 मार्च 2021 को कैंसिल रहेगी।

इन ट्रेनों को किया डायवर्ट

  • ट्रेन संख्या-04311: (बरेली-भुज) 20 और 23 मार्च को प्रस्थान करने वाली इस ट्रेन को अब पालनपुर-भिलड़ी-सामाखियाली के रास्ते चलाया जाएगा।

ट्रेन संख्या-04312: (भुज-बरेली) 23 और 24 मार्च प्रस्थान करने वाली इस ट्रेन को अब सामाखियाली-भिलड़ी-पालनपुर के रास्ते चलाया जाएगा।यह सेवा 17.05 बजे भुज से प्रस्थान करेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews