नवरात्रि से पहले वैष्णो देवी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नहीं मिल रहा रिजर्वेशन, अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग

वैष्णो देवी धाम में नवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस बार नवरात्रि शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
Vaishno Devi Dham

चैत्र नवरात्रि का पर्व फिलहाल शुरू भी नहीं हुआ है और माता वैष्णो देवी के धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस भीड़ की वजह से जम्मू और कटरा आने जाने वाली ट्रेन की टिकट नहीं मिल पा रही है। रिजर्वेशन में वेटिंग है जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी सामना करना पड़ रहा है।

नवरात्रि के चलते ज्यादातर ट्रेनों में बुकिंग उपलब्ध नहीं है। केवल एक्सप्रेस ही नहीं बल्कि वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग देखने को मिल रही है। इसको देखते हुए रेलवे मंडल में नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।

चल रही है 22 जोड़ी ट्रेन

रेलवे मंडल की तरफ से फिलहाल जम्मू और कटरा के लिए 22 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पिछले साल पंजाब में आई बाढ़ की वजह से रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा है जिसके चलते आधा दर्जन ट्रेन बंद है। नवरात्रि के समय ज्यादा संख्या में भक्ति वैष्णो देवी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ट्रेन कम है और भक्तों की भीड़ ज्यादा है यही कारण है कि टिकट की खींचतान शुरू हो गई है। स्थानीय व्यापारी संगठनों की ओर से रेलवे मंडल के अधिकारियों से श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने की मांग उठाई गई है।

कितने श्रद्धालु पहुंच रहे

चैत्र नवरात्रि में वैष्णो देवी दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन 40000 से 50000 होती है। इसके अलावा सुरक्षा बल में लगाए गए जवानों का आना जाना भी। पिछले साल दिवाली और छठ के मौके पर भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली थी जिसके चलते अतिरिक्त ट्रेन चलानी पड़ी थी। उसे समय बाढ़ की वजह से यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का दबाव कम था इसलिए स्थिति संभल गई थी। अब प्रशासन स्थिति कैसे संभालता है यह आने वाले समय में पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews