मां वैष्णो देवी के दरबार में फिर लौटी रौनक, दिवाली के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, खिले व्यापारियों के चेहरे

दीपावली के बाद एक बार फिर वैष्णो देवी धाम की रौनक लौट आई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और उनका उत्साह देखते ही बन रहा है।
Chaitra Navratri

दिवाली की वजह से सभी तीर्थ स्थलों पर भीड़ में कमी देखने को मिल रही थी। अब दीपावली का पर्व पूरा होते ही एक बार फिर लोग घूमने फिरने निकल चुके हैं। कटरा स्थित मां वैष्णो देवी के धाम में भी एक बार फिर रौनक लौट चुकी है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर होटल हर जगह श्रद्धालुओं से भरी हुई दिखाई दे रही है।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड भी विशेष इंतजाम में लगा हुआ है। बड़ी हुई भीड़ की वजह से स्थानीय व्यापारियों और परिवहन संचालकों को काफी फायदा हो रहा है। दरअसल स्कूलों में अवकाश चल रहे हैं जिसकी वजह से बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी अपने परिवार के साथ घूमने पहुंच रहे हैं।

वैष्णो देवी के दरबार में रौनक (Vaishno devi)

वैष्णो देवी धाम की यात्रा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु कटरा पहुंचे हैं। जिसकी वजह से रेलवे स्टेशन और होटल सभी फुल चल रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त प्रबंध भी किए हैं। पवन क्षेत्र से लेकर अर्धकुंवारी मार्ग तक साफ सफाई और पेयजल के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसी अभी पूरी तरह से सतर्क है ताकि किसी भी तरह की परेशानी ना हो सके।

खिले व्यापारियों के चेहरे

त्यौहार होने की वजह से धाम में रौनक नहीं थी जिसकी वजह से व्यापारियों की कमाई नहीं हो पा रही थी। अब बढ़ती हुई भीड़ को देखने के बाद उनके चेहरे भी फिर से खिल उठे हैं। बाजार में खरीदारी बढ़ चुकी है। परिवहन और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी काफी फायदा हो रहा है। वही वैष्णो देवी धाम पहुंचे श्रद्धालु भी खुद को भाग्यवान बता रहे हैं। यात्रा के दौरान हर जगह माता की जयकारे गूंज रहे हैं और भक्तों में विशेष उत्साह है।

साफ है मौसम

वैष्णो देवी में फिलहाल मौसम पूरी तरह से साफ है इस वजह से किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो रही है। श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के सभी प्रकार की सुविधा प्राप्त कर पा रहे हैं और आराम से दर्शन कर रहे हैं। 22 अक्टूबर को 19600 श्रद्धालुओं में यात्रा की थी। 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक ये आंकड़ा 16000 पंजीकरण तक पहुंच चुका था। आगे भी श्रद्धालुओं का आना जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews