सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा आकाश अंबानी और ईशा अंबानी का वीडियो, जानिए क्या है इसका पूरा सच?

मुकेश अंबानी के बच्चे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में आकाश और ईशा टॉप-डाउन रोल्स रॉयस में सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मुंबई की सड़कों पर दौड़ रही इस कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा आकाश अंबानी और ईशा अंबानी का वीडियो, जानिए क्या है इसका पूरा सच?

आकाश अंबानी और ईशा अंबानी का वीडियो

मुंबई की सड़कों पर दौड़ रही टॉप-डाउन रोल्स रॉयस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार में मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बच्चे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी नजर आ रहा हैं। जिसके चलते इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो रात के समय का है।

दरअसल यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है जिसे ‘sochxindia’ द्वारा पोस्ट किया गया है। वहीं इस वीडियो में एक टेक्स्ट भी लिखा है कि, “अंबानी के जुड़वाँ बच्चों के लिए टॉप-डाउन रोल्स में आनंद लेने जैसा कुछ नहीं है। ईशा और आकाश खुली सड़क पर अपना बेहतरीन जीवन जी रहे हैं।”

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

वहीं इस वीडियो के पोस्ट होते ही इसे वायरल होने में समय नहीं लगा। हालांकि इसके बाद अलग अलग तरह की राय सोशल मीडिया पर देखने को मिली। दरअसल कुछ का कहना था कि मशहूर होने के बाद और इतना अमीर होने के बाद भी मुंबई की सड़कों पर ऐसे घूमना बहुत ही खूबसूरत है। वहीं कुछ का कहना था कि उन्हें पूरी सिक्योरिटी दी गई थी। हालांकि अलग अलग विचारो के बाद भी यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Soch! India (@sochxindia)

जानिए कौन कौन आया वीडियो में नजर

बता दें कि इस वीडियो में टॉप-डाउन रोल्स रॉयस में सवारी करते हुए मुकेश अंबानी के जुड़वाँ बच्चे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी नजर आ रहे हैं। वहीं इस कार को खुद आकाश अंबानी चला रहे हैं और उनके पास में बहन ईशा अंबानी बैठी है। जबकि पीछे की सीट पर उनकी पत्नी और बिजनेसमैन श्लोका मेहता पीछे बैठी हुई है। हालांकि उन्होंने कैमरा की और भी देखा और एक हलकी मुस्कराहट के साथ लोगों का अभिवादन भी किया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews