विजय माल्या को किसी भी समय लाया जा सकता है भारत

विजय माल्या को किसी भी समय लाया जा सकता है भारत

नई दिल्ली| भगोड़े शराब कारोबारी और बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के संस्थापक विजय माल्या (Vijay Mallya) को कभी भी भारत प्रत्यर्पण किया जा सकता है। उसे भारत लाने संबंधी सभी कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में सरकार के शीर्ष सूत्रों के अनुसार बताया गया कि उसको कभी भी लंदन से भारत भेजा जा सकता है| 14 मई को माल्या की प्रत्यपर्ण न करने की अपील को ब्रिटेन की सर्वोच्च अदालत ने ठुकरा दिया था|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि आने वाले दिनों में कभी भी माल्या को भारत वापस लाया जाएगा। हालांकि, प्रत्यर्पण की तारीख कि जानकारी नहीं दी गई है। चर्चा है कि माल्या का विमान बुधवार की रात को मुंबई के एयरपोर्ट पर लैंड कर सकता है| मीडिया की खबरों में इस बात की चर्चा है कि अगर वह रात में यहां पहुंचा, तो उसे कुछ के लिए सीबीआई के कार्यालय में रखा जाएगा. उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा|

विजय माल्या के प्रत्यर्पण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं| किसी भी दिन उसे लंदन से भारत लाया जा सकता है| 4 साल पहले देश छोड़कर भागे माल्या पर 17 भारतीय बैंकों का कर्ज है| बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) के फाउंडर माल्या पर 9000 करोड़ रुपये का कर्ज है| माल्या पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है. मई 2016 में वो व्यक्तिगत कारणों से भारत से भाग गया था. तब से वह ब्रिटेन में ही रह रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews