बीरभूम मामले को लेकर बंगाल विधानसभा में हुई मारपीट, बीजेपी के कई विधायक हुए सस्पेन्ड

बीरभूम मामले को लेकर बंगाल विधानसभा में हुई मारपीट, बीजेपी के कई विधायक हुए सस्पेन्ड

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट।  बंगाल में  फिलहाल राजनीतिक माहौल में काफी खलबली नजर आ रही है।  इसका अंदाजा बंगाल विधानसभा में हुए दो पार्टियों के बीच मारपीट से लगाया जा सकता है। दरअसल बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और  तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के बीच लड़ाई शुरू हुई, दोनों में मारपीट भी हुई।  बीजेपी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें त्रिमूल विधायकों पर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले के बाद  बीजेपी के 5 विधायकों को अधिकारी फिलहाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है और अगली सुनवाई तक वो विधानसभा का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

यह भी पढ़े … The Kashmir Files को लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा में की ये मांग 

अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, “बंगाल विधानसभा में हंगामा हुआ है और बंगाल के राज्यपाल के बाद अब तृणमूल के विधायकों ने बीजेपी एमएलए पर हमला बोला है।मनोज तग्गी और कई विधायकों पर अटैक भी किया गया है। यह लोग रामपुरहाट बीरभूम हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे थे। ममता बनर्जी क्या छुपाना चाहती हैं ?”

  सूत्रों के मुताबिक विधायक मनोज तग्गी और तृणमूल के विधायक अजीत मजूमदार के बीच लड़ाई हुई।  अजित मजूमदार के घायल होने की खबरें भी सामने आ रही है।  शुभेंदु अधिकारी  समेत मनोज तग्गी,  शंकर घोष, दीपक बर्मन और अन्य बीजेपी विधायकों का नाम भी सस्पेन्ड होने वाले विधायकों के लिस्ट में मौजूद है। इस लड़ाई – झगड़े के बाद बीजेपी के सभी नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सारी जिम्मेदारी थोप रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews