हैदराबाद घूमिये और कीजिये मल्लिकार्जुन के दर्शन, IRCTC दे रहा शानदार मौका

हैदराबाद घूमिये और कीजिये मल्लिकार्जुन के दर्शन, IRCTC दे रहा शानदार मौका

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान को एक साथ घुमाने के लिए IRCTC ने एक स्पेशल टूर पैकेज अनाउंस (IRCTC Special Tour Package) किया है। इस बार IRCTC हैदराबाद का टूर लेकर आया है जिसमें आपको मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शनों का भी लाभ होगा।

IRCTC ने एक नया एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages)  बनाया है, हैदराबाद के इस टूर में मल्लिकार्जुन और रामोजी फिल्म सिटी घुमाई जाएगी। यानि ऐतिहासिक, धार्मिक और मनोरंजन की दुनिया से जुड़े तीन प्रसिद्द स्थलों का एक साथ टूर करने का मौका IRCTC दे रहा है।

ये भी पढ़ें – छात्र संघ चुनाव पर बड़ी अपडेट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कही ये बड़ी बात

IRCTC (IRCTC News) का ये टूर 5 दिन और 4 रात का है इसका किराया 26,850/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। ये टूर लखनऊ एयरपोर्ट से 06 अक्टूबर 2022 को शुरू होगा।  यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराइ जाएगी। किराये में ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है।

ये भी पढ़ें – RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, 22 सितंबर से बंद हो जाएगा यह बैंक, अटक सकता है आपका पैसा!

यदि आप इस टूर को एन्जॉय करना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर अपनी सीट रिजर्व करा लें।  जल्दी कीजिये फ्लाइट में केवल 30 सीट ही हैं।  बुकिंग शुरू हो गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews