IRCTC के साथ कीजिये साईं बाबा के दर्शन, यहां देखिये पूरा टूर शेड्यूल

IRCTC के साथ कीजिये साईं बाबा के दर्शन, यहां  देखिये पूरा टूर शेड्यूल

IRCTC Shirdi Sai Darshan Tour : यदि आप साईं बाबा के भक्त हैं और उनके दर्शन करने की इच्छा मन में रखते है तो आपकी ये मनोकामना जल्दी ही पूरी होने वाली है। आईआरसीटीसी ने इसके लिए एक शानदार टूर अनाउंस किया है जिसमें अप शिर्डी साईं धाम के अलावा और भी बहुत कुछ घूम सकते हैं।

5 जून को चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने शिर्डी साईं दर्शन के नाम से एक टूर अनाउंस किया है, ये टूर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से कराया जायेगा और 7 रात 8 दिन का होगा। ट्रेन कोचुवेली रेलवे स्टेशन से 5 जून 2023 को जाएगी।

ये रहेंगे बोर्डिंग और डी बोर्डिंग पॉइंट्स 

इस टूर में पर्यटकों को शिर्डी, नाशिक, पंडरपुर, मंत्रालयम डेस्टिनेशन की सैर कराई जाएगी, यात्रियों के लिए IRCTC ने बोर्डिंग और डी बोर्डिंग पॉइंट्स निर्धारित कर दिए हैं। यात्री तेनकासी, राजपलयम, मदुरै, त्रिची, विल्लुपुरम और चेन्नई एग्मोरे से अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं और यहीं पर समाप्त कर सकते हैं।

किराया और सीटों की संख्या इतनी है  

टूर का किराया निर्धारित किया गया है, इसमें दो क्लास ही जिसका टिकट लेकर यात्रा की जा सकती है, इकोनोमी क्लास का किराया प्रति व्यक्ति 13,950/- रुपये हैं और कम्फर्ट क्लास का किराया 24,642/- रुपये प्रति व्यक्ति है। बच्चों का किराया अलग से लगेगा। ट्रेन में 752  सीट हैं इनमें से इकोनोमी क्लास की 480 सीट हैं और कम्फर्ट क्लास की 272 सीट हैं।

इन मंदिरों के कर सकेंगे दर्शन 

शिरडी – शिरडी साईं मंदिर और शनिसिंगापुर मंदिर
नासिक – त्र्यंबकेश्वर मंदिर
पंडरपुर – श्री पांडुरंगा मंदिर
मंत्रालयम – श्री राघवेंद्र मंदिर।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews