IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के साथ जाइये शिव, शनि और साईं के द्वार, मिलेगा आशीर्वाद अपार

IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के साथ जाइये शिव, शनि और साईं के द्वार, मिलेगा आशीर्वाद अपार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  IRCTC एक बार फिर धार्मिक स्थल की यात्रा का टूर लेकर आया है। इस टूर में आपको शिव, शनि और साईं तीनों के दर्शनों का पुण्य लाभ मिलेगा।  इस टूर की विशेषता ये है कि IRCTC इसे भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train) से करा रहा है।

IRCTC ने अपना स्पेशल टूर (IRCTC Special Tour Package) प्लान आउंस किया है। इसका नाम है शिव, शनि, साईं यात्रा (IRCTC Shiv Shani Sai Yatra Tour Packages) , इस टूर में विश्व प्रसिद्द एलोरा गुफाएं भी पर्यटकों को देखने के लिए मिलेंगी। आपको बता दें कि एलोरा की गुफाएं UNESCO  वर्ल्ड हैरिटेज श्रेणी में आतीं हैं।

ये भी पढ़ें – UP Weather : भारी बारिश बनी आफत, 24 घंटे का अलर्ट, जारी हुई एडवाइजरी

IRCTC (IRCTC News) ने शिव, शनि, साईं यात्रा टूर को 5 दिन और 4 रात का डिजाइन किया है। इस टूर के यात्रियों को लेकर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से 17 अक्टूबर 2022 को रवाना होगी। इस टूर का किराया 18,500/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। यात्रियों को AC थ्री टायर में यात्रा कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, यहां देखें पूरी लिस्ट

IRCTC इस टूर में पर्यटकों को शिरडी, शनि शिगनापुर, घृष्णेश्वर, एलोरा गुफाएं और त्रयम्बकेश्वर लेकर जाएगी। ट्रेन में बोर्डिंग और डिबोर्डिंग के लिए मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झाँसी), बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशन निर्धारित किये हैं।

ये भी पढ़ें – MP Weather : प्रदेश के 45 जिलों में बिजली चमकने/गिरने और 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें मौसम का पूर्वानुमान

यदि आप IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से इस धार्मिक और ऐतिहासिक टूर पर जाना चाहते हैं तो जल्दी से अपनी सीट बुक कराइये। ट्रेन में केवल 600 सीट हैं।  आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर टूर डिटेल मिल जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews