Goa घूमने जाना है? IRCTC आपको दे रहा है एक बेस्ट ऑप्शन, यहां देखें टूर डिटेल

Goa घूमने जाना है? IRCTC आपको दे रहा है एक बेस्ट ऑप्शन, यहां देखें टूर डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो गोवा घूमना चाहते हैं ऐसे ही लोगों के लिए IRCTC ने ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखते हुए एक टूर पैकेज बनाया है। यदि आपका गोवा जाने का कोई प्लान है तो एक बार IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) के इस टूर प्लान को अवश्य देख लीजिये।

आईआरसीटीसी (IRCTC News) ने Amazing Goa के नाम से एयर पैकेज टूर (IRCTC Amazing Goa Tour Packages) अनाउंस किया है। 4 दिन 3 रात के इस स्पेशल टूर (IRCTC Special Tour Package) का किराया मात्र 25,730/- रुपये प्रति व्यक्ति से स्टार्ट है। किराये के और भी ऑप्शन है जो आप अपनी सुविधानुसार सिलेक्ट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – अटल जी को भूली भाजपा, पैतृक निवास पर नहीं पहुंचा एक भी नेता, कांग्रेस ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

गोवा के इस एयर टूर में IRCTC (IRCTC Air Tour Packages) नार्थ गोवा और साऊथ गोवा की खूबसूरती दिखायेगा साथ ही क्रूज राइड भी कराएगा।  इस टूर में ब्रेकफास्ट और डिनर किराये भी शामिल हैं। आईआरसीटीसी का  ये एयर टूर लखनऊ एयरपोर्ट से 6 अक्टूबर, 5 नवम्बर और 10 दिसंबर को जायेगा।

ये भी पढ़ें – IRCTC: यात्री कृपया ध्यान दें! आज 121 ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट, कई रिशेड्यूल, ऐसे चेक करें अपनी बुकिंग

यदि आप गोवा घूमना चाहते हैं तो ये टूर आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। आपको सिर्फ इतना करना है कि IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाना है और डिटेल देखकर अपनी टिकट बुक करनी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews