Weather Report : उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दक्षिण के राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान

Weather Update

IMD Weather Update Today 19 December 2023 : पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है, उत्तर भारत के राज्य शीतलहर की चपेट में हैं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहने वाला है, उधर दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विभाग ने अपडेट जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में 5 से 10 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट देखी गई है, दक्षिण तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश से अत्यधिक बारिश का अनुमान है, दक्षिण केरल में भी आलग अलग स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है।

इन राज्यों में घने कोहरे का अनुमान 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में पंजाब में घने से बेहद घना कोहरा और हरियाणा में घने कोहरे की संभावना है, असम और मेघालय में भी 19, 20 और 21 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा, मौसम विभाग ने अपडेट के अनुसार वर्तमान में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में और उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पश्चिमी बिहार के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर 

आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए आने वाले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, 19 और 20 दिसंबर को पंजाब में शीतलहर चलने की संभावना है, राजस्थान के कई हिस्सों में भी शीतलहर का प्रकोप है।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम 

IMD के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं हल्का कोहरा भी छाया रहेगा, गुरुवार से शनिवार तक तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 22 -23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है 21और 22 दिसंबर को कोहरा भी रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews