Weather Update : इन राज्यों में बारिश की संभावना, सर्दी से अभी नहीं मिलेगी निजात

Weather Update : इन राज्यों में बारिश की संभावना, सर्दी से अभी नहीं मिलेगी निजात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर भारत के कई राज्यों को अभी सर्दी से निजात नहीं मिल पाई है (Weather Update)।  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सुबह शाम सर्दी है  वहीं उत्तर प्रदेश भी सर्दी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के साथ शीतलहर का असर भी है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अभी दिल्ली में सर्दी का असर रहेगा।  दिल्लीवासी गुलाबी सर्दी का अहसास कुछ दिन और करेंगे, मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। उत्तराखंड में भी सर्दी सताएगी हालाँकि धूप खिली रहेगी। बता दें कि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी बर्फ़बारी जारी है।

ये भी पढ़ें – Central Bank Recruitment 2022 : बैंक को चाहिए सीनियर मैनेजर, 78,000 से ज्यादा होगी सैलरी

skymetweather के अनुसार असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु, सिक्किम में बारिश की संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें – MP Weather:मप्र के इन जिलों में शीतलहर-कोल्ड डे का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश के आसार

ये हैं प्रमुख शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 11 23
भोपाल 9 26
मुंबई 18 30
अहमदाबाद 15 31
गाजियाबाद 10 20
श्रीनगर -1 13
चंडीगढ़ 9 24
लखनऊ 8 23
पटना 12 23
जयपुर 10 24
जम्मू 7 21
चुरू 9 23
लेह -14 -2
देहरादून 8 21
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews