Central Bank Recruitment 2022 : बैंक को चाहिए सीनियर मैनेजर, 78,000 से ज्यादा होगी सैलरी

Central Bank Recruitment 2022 : बैंक को चाहिए सीनियर मैनेजर, 78,000 से ज्यादा होगी सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सेन्ट्रल बैंक (Central Bank Recruitment 2022) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए ये खबर जरूरी हो सकती है।  सेन्ट्रल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स कैटेगरी में सीनियर मैनेजर (IT) के 19 पदों पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 02 मार्च 2022 है।

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Recruitment 2022) ने भर्ती के लिए जारी किये नोटिफिकेशन की डिटेल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर उपलब्ध है। निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट के जरिये  ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ये है पदों का विवरण और आरक्षण की स्थिति

सीनियर मैनेजर (IT) – 19 पद
अनारक्षित – 10
ओबीसी – 05
SC – 02
ST – 01
EWS – 01

ये है पे स्केल 

सेंट्रल बैंक के नोटिफिकेशन के मुताबिक सीनियर मैनेजर (IT) पद के लिए वेतनमान 63,840 -78,230 रुपये मासिक रहेगा। आयुसीमा अधिकतम 35 साल है।

ये हैं शैक्षणिक योग्यता 

सीनियर मैनेजर (IT) पद के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अथवा संस्थान से CS/IT/ECE अथवा MCA / Msc (IT)/Msc (CS) की डिग्री होनी चाहिए , साथ ही 6 साल का कार्यानुभव होना चाहिए।

ये होगा आवेदन शुल्क 

SC/ST/PWBD आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ 175 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके आलावा शेष आवेदकों को 850 रुपये  आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदक का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें 

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तारीख – 10 फरवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख – 02 मार्च 2022
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होनी की तारीख – 17 मार्च 2022
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख – 27 मार्च 2022

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews