वेडिंग इंडस्ट्री बन गई देश की चौथी बड़ी इंडस्ट्री, 2023 में 4.74 लाख करोड़ का हुआ कारोबार

वेडिंग इंडस्ट्री बन गई देश की चौथी बड़ी इंडस्ट्री, 2023 में 4.74 लाख करोड़ का हुआ कारोबार

Indian Wedding Industry: आपको जानकर हैरानी होगी की भारत में वेडिंग इंडस्ट्री देश की चौथी बड़ी इंडस्ट्री बन गई है। दरअसल वेडिंग इंडस्ट्री ने 2023 में 26.4% की वृद्धि के साथ देश में 4.74 लाख करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसमें बढ़ोतरी के साथ मध्यम वर्ग के लोगों की आय में वृद्धि एक महत्वपूर्ण कारण है।

वेडिंग प्लानिंग प्लेटफॉर्म वेडमीगुड की रिपोर्ट के मुताबिक, इस इंडस्ट्री की सालाना ग्रोथ दर आने वाले वित्त वर्ष (2023-24) में 7-8% के आसपास हो सकती है। यहां तक कि इसे 6.25 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है।

शादियों का सीजन और डेस्टिनेशन वेडिंग:

मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है, और इसका सीजन मार्च तक चलेगा। डेस्टिनेशन वेडिंग का प्रचलन भी बढ़ रहा है, जिसने इस इंडस्ट्री को 18% से बढ़कर 21% तक पहुंचा दिया है। वेडिंग इंडस्ट्री की इस बढ़ती हुई गति ने इसे देश की चौथी बड़ी इंडस्ट्री बना दिया है, जो आने वाले समय में और भी बढ़ने की संकेत दे रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews