पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर आज हो रही दोबारा वोटिंग, हिंसा और EVM से छेड़छाड़ के चलते उठाया जा रहा यह कदम, पढ़ें खबर

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल एक बार फिर गरम हो गया है। दरअसल डायमंड हार्बर और मगरहाट के 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। EVM छेड़छाड़ और हिंसा के आरोपों के बाद यह कदम उठाया गया है।
पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर आज हो रही दोबारा वोटिंग, हिंसा और EVM से छेड़छाड़ के चलते उठाया जा रहा यह कदम, पढ़ें खबर

पश्चिम बंगाल में 15 संवेदनशील बूथों पर आज दोबारा वोटिंग शुरू हो गई है। जानकारी दे दें कि ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं जहां पिछले चरण में हिंसा और EVM से छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई थीं। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। दरअसल चुनाव आयोग ने शिकायतों की जांच के बाद दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए यह जरूरी कदम था।

वहीं इस बार इन बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी दोहराई न जाए। राज्य में पहले ही दो चरणों में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज हो चुकी है जिससे साफ है कि लोगों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

रिकॉर्ड वोटिंग ने बढ़ाई टेंशन

दरअसल इस चुनाव में पश्चिम बंगाल ने वोटिंग के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। सभी 294 सीटों पर कुल 92% से ज्यादा मतदान हुआ है जो पिछले कई चुनावों की तुलना में काफी ज्यादा है। पहले चरण में 93% से ज्यादा और दूसरे चरण में करीब 92% वोट पड़े हैं। इतनी बड़ी भागीदारी को लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही हिंसा और विवादों ने माहौल को तनावपूर्ण भी बना दिया है।

जानकारी दे दें कि चुनाव के दौरान कई जगहों पर झड़प और आरोप-प्रत्यारोप सामने आए थे। खासकर दक्षिण 24 परगना के कुछ इलाकों में स्थिति ज्यादा संवेदनशील रही थी। इसी वजह से आयोग को दोबारा वोटिंग का फैसला लेना पड़ा। वहीं एग्जिट पोल ने भी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है। कुछ सर्वे में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है तो कुछ में TMC की वापसी की संभावना जताई गई है।

EVM को लेकर छिड़ा विवाद

दरअसल EVM को लेकर इस बार सबसे ज्यादा विवाद देखने को मिला है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम में बिना सूचना के गतिविधियां हुईं और EVM से छेड़छाड़ की कोशिश की गई। वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने साफ कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत हुई और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है। बता दें कि ममता बनर्जी खुद स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं और घंटों तक वहां मौजूद रहीं जिससे यह मुद्दा और बड़ा बन गया। दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने भी निगरानी रखने की बात कही और चुनाव को निष्पक्ष बताया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews