
BJP Headquarters victory celebration
पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत (207 सीट) के साथ स्पष्ट बहुमत से ज्यादा सीटें जीत कर इतिहास बनाने वाली BJP अब अपनी सरकार बनाने जा रही है, भाजपा बंगाल जीत को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करने जैसा मान रही है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जायेगा, पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस तारीख की जानकारी सार्वजनिक की है, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता के दिलों तक पहुँचने के लिए झाल ग्राम में झालमुड़ी खाई, सिलीगुड़ी में बच्चों के साथ फुटबाल खेला, गंगा नदी में नौका विहार किया फोटो शूट किया और ममता बनर्जी के मजबूत किले को ढहा दिया अब प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भी ऐसी तारीख को चुना है जो पश्चिम बंगाल के लोगों के दिलों में बसती है उनके लिए ये सबसे महत्वपूर्ण तारीखों में से एक है और ये है गुरुदेव रबिन्द्र नाथ टैगौर की जन्म जयंती की तारीख 9 मई । ANI से बातचीत में पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य में तारीख का खुलासा किया ।
इसलिए चुनी गई 9 मई की तारीख
शपथ ग्रहण समारोह के लिए 9 मई की तारीख को चुना जाना बंगाल के लोगों के दिलों तक इस विश्वास को मजबूत करना है कि बंगाली अस्मिता भाजपा की प्राथमिकता है। बंगाली कैलेण्डर के अनुसार पोचीशे बोइमाश (25 बैसाख) का दिन बहुत महत्व वाल दिन है इस दिन महान कवि रबिन्द्र नाथ टैगौर की जन्म जयंती बंगाल में मनाई जाती है इस बार 9 मई को ये दिन पड़ रहा है इसलिए इसे चुना गया है। पोचीशे बोइशाख के दिन पश्चिम बंगाल त्रिपुरा में सार्वजानिक अवकाश भी रहता है, कार्यक्रम आयोजित कर गुरुदेव को याद किया जाता है, ये दिन राज्य में सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है हालाँकि पूरे देश में रबिन्द्र नाथ टैगौर की जयंती 7 मई को मनाई जाती है।
CM कौन होगा, नाम की घोषणा का सबको इन्तजार
भाजपा ने शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा तो कर दी है लेकिन अभी मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरक़रार है, मुख्यमंत्री की दौड़ में दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है एक है बंगाल भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा शुभेंदु अधिकारी और दूसरा नाम है प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, इन दोनों नेताओं ने भी ममता बनर्जी का किला ढहाने और भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसके अलावा दिलीप घोष सहित कुछ और नाम भी है लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि हमेशा की तरह भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कोई नया नाम देकर चौंका सकता है ये नाम सियासी समीकरण को लेकर हो सकता है कोई महिला चेहरा भी हो सकता है।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू
उधर शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा होने के साथ ही इसकी तैयारियां शुरू हो गई है, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में या फिर किसी सार्वजनिक जगह पर हो सकता है सरकारी तैयारियों के साथ साथ राजनैतिक तैयारियां भी तेज हो गई है, बंगाल अब भगवामय दिखने लगा है लोग भगवा गुलाल लगाकर अपनी ख़ुशी का इजहार कर रहे हैं।
#WATCH | Kolkata | BJP State President Samik Bhattacharya says, "The oath-taking ceremony of the new Chief Minister of West Bengal will take place on 9th May…" pic.twitter.com/KVyR0AwN5y
— ANI (@ANI) May 5, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

