पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, एक साथ 284 उम्मीदवारों के नाम घोषित

बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। रविवार को पहली लिस्ट जारी हो चुकी है। आइए जानें इस बार किसे कहाँ से टिकट मिला है?
West Bengal Assam Election 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। एक साथ 284 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। जिसे 29 मार्च को कांग्रेस के सिलेक्शन सेंट्रल इलेक्शन कमिटी ने मंजूरी दी है। अधीर रंजन चौधरी बहराम से चुनाव लड़ने वाले हैं। इस सूची में पूर्व एमपी मौसम नूर का भी नाम शामिल हैं। जिन्हें मलतीपुर से टिकट दिया गया है। बिधाननगर से रंजीत मुखर्जी चुनाव लड़ेंगे। सिलीगुड़ी से आलोक धरा और दार्जिलिंग से माधप राय को टिकट मिला है।

ममता बनर्जी के विभानसभा क्षेत्र भबानीपुर से कॉंग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को टिकट दिया है। जहां उनका सामना भाजपा नेता सुवेंधु अधिकारी के साथ भी होने वाला है। दमदम से सुष्मिता विश्वास, सुजापुर से अब्दुल हनान, आसनसोल दक्षिण से सौवीक मुखर्जी और डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य चुनाव लड़ेंगे। पानीहाटी विधानसभा सीट से सुभाशीष भट्टाचार्य को टिकट दिया गया है। वहीं बीजेपी ने इस सीट के लिए आरजी कर रेप पीड़िता की माँ रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है।

किसे कहाँ से टिकट मिला?

जलपाईगुड़ी (एससी) से सुदीप्तो महंतो, राजगंज (एससी) से तुषार कांति रॉय, कलिमपोंग से शांता कुमार प्रधान, नैहाटी से प्रदीप कुमार कुंडू और बैरकपुर से शंभू दास को टिकट मिला है। कमरहाटी से कलोल मुखर्जी, राजारहाट न्यू टाउन से एसके निजामुद्दीन और कलीगंज से काबिल उद्दीन शेख उम्मीदवार बनाया गया है। बड़ानगर से कल्याणी चक्रवर्त और टॉलीगंज से मानस सिंह राय चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवारों की लिस्ट नीचे दी गई है-

बंगाल में दो चरणों में होंगे चुनाव 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल को होगा। वहीं वोटो की गिनती 4 मई से शुरू होगी।  294 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस 10 अन्य सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम जल्द घोषित करेगा। इस बार चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें 2021 में चुनाव 8 चरणों में हुए थे। जिसमें त्रिमूल कांग्रेस को 213 सीटों पर जीत मिली थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews