‘मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता..’ सीएम रेखा गुप्ता के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, जानें क्या है पूरा मामला

सीएम रेखा गुप्ता ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वे किसी की तरह नहीं हैं जो दिल्ली को समस्याओं में छोड़कर हर छह महीने में किसी साधना या विपश्यना कार्यक्रम में भाग जाएं। अब इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान भी सामने आया है।
‘मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता..’ सीएम रेखा गुप्ता के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली की हवा इस समय काफी जहरीली बनी हुई है। महानगर के कई इलाकों में AQI 450 तक पहुंच गया है। ऐसे में ग्रैप-4 लगाया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी बढ़ते प्रदूषण को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है। हालही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भड़क उठे।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को हल करने के लिए वे दिल्ली में रहकर काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी की तरह नहीं हैं जो दिल्ली को समस्याओं में छोड़कर अपनी खांसी ठीक कराने के लिए बाहर भाग जाएं या फिर हर छह महीने में किसी साधना या विपश्यना कार्यक्रम में भाग जाएं।

अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

सीएम रेखा गुप्ता के इस वीडियो पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पलटकर जवाब दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि आपका मुझसे राजनैतिक वैर है। इसके चलते आपका इस तरह से भगवान बुद्ध द्वारा सिखायी गई दिव्य विपश्यना साधना विधि का मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता।

उन्होंने आगे कहा कि आप भी एक बार जरूर विपश्यना कीजिए। आपको बहुत अच्छा लगेगा, असीम शांति अनुभव होगी। विपश्यना करने जाने को “भाग जाना” नहीं कहते। बड़े भाग्य वालों को विपश्यना नसीब होती है। सबका मंगल हो!

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews