Video : जब राज कुंद्रा से कपिल शर्मा ने पूछा उनकी कमाई का राज़, वीडियो वायरल

Video : जब राज कुंद्रा से कपिल शर्मा ने पूछा उनकी कमाई का राज़, वीडियो वायरल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) की गिरफ्तारी के बाद से फिल्म जगह में हड़कंप मचा हुआ है। अश्लील फिल्मों का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार राज कुंद्रा से पुलिस पूछताछ में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। एक व्हाट्सएप ग्रुप अकाउंट का भी पता चला है जिसके माध्यम से यह सारा कारोबार चलता था।

अश्लील फिल्मों का कारोबार, व्हाट्सएप अकाउंट और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, हो रहे नए खुलासे

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को हमेशा लोगों ने एक साथ हैप्पी फैमिली के रूप में ही देखा है। ये दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे और अक्सर दोनों के वीडियो और फोटोग्राफ्स ट्विटर, इंस्टाग्राम पर शेयर होती रहती थी। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान इस कपल के कई वीडियो काफी हिट हुए थे। इसी के साथ शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अक्सर कई जगहों पर एक साथ देखे जाते थे। एक बार शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा कपिल शर्मा के शो में भी साथ गए थे और अब उसी शो की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

सोनी टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो में कपिल शर्मा राज कुंद्रा से पूछते हैं कि “कभी फिल्म स्टार्स के साथ फुटबॉल मैच खेलते दिख जाएंगे, कभी ये फ्लाइट में दिख जाएंगे। कभी शिल्पा को शॉपिंग कराने जा रहे हैं। पाजी हमें भी आइडिया बताओ कि बिना कुछ किए पैसे कैसे कमाते हैं आप। आप इन्हीं चीज़ों में बिजी रहते हो।” उस समय तो इस सवाल पर शिल्पा, शमिता और राज कुंद्रा खिलखिला कर हंस पड़े थे, लेकिन उस सवाल का जवाब शायद अब सामने आ रहा है जब पोर्नोग्राफिक फिल्म बनाने के मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया। उनके साथ अब तक इस मामले में 11 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में साजिशकर्ता हैं और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। पुलिस का दावा है कि कुंद्रा के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने का आरोप है। इतना ही नहीं, ऐसी फिल्मों के लिए बाकायदा एक पेड एप अकाउंट बनाया गया था जिसके माध्यम से कारोबार को संचालित किया जा रहा था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews