Old Pension: कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी या नहीं? सरकार ने दिया ये जवाब

old pension scheme

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार के पुरानी पेंशन योजना (Central Employees Old Pension Scheme) के बहाल किए जाने के बाद देशभर में पुरानी पेंशन बहाली (Old Pension Scheme-OPS) की मांग तेज हो गई है।इसी बीच केन्द्रीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन कब बहाल होगी या नहीं, इस पर बड़ी अपडेट आई है।केंद्र सरकार ने राज्यसभा में एक सवाल के उत्तर में साफ कर दिया है कि नई पेंशन योजना को खत्म करके पुरानी पेंशन को बहाल करने पर फिलहाल कोई विचार नहीं है।

यह भी पढ़े.. MP News: कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ा झटका, 8300 से ज्यादा की सैलरी रोकी! जानें क्यों?

दरअसल, एनपीएस को खत्म कर ओपीएस लागू करने का मुद्दा सोमवार को संसद में भी उठा।  समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सांसदों ने राज्यसभा में पूछा था कि क्या केंद्र सरकार भी नई पेंशन योजना खत्म करके केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने जा रही है? यदि हां तो केंद्र सरकार की तरफ से क्या कदम उठाए जाएंगे। यदि ना तो सरकार तो इसकी वजह क्या है। इस दौरान सांसदों ने राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का भी जिक्र किया।

इस पर सरकार (Central Government) ने साफ कहा कि एनपीएस को बंद करने का कोई विचार नहीं है।केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड ने जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ने 23 फरवरी को बजट में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की घोषणा की थी, यह व्यवस्था उन लोगों पर लागू की जाएगी, जिनकी नौकरी 1 जनवरी 2004 या उसके बाद शुरू हुई है। केंद्र सरकार इसे लागू करने के संबंध में अभी कोई विचार नहीं कर रही है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को मिल सकती है 2 गुड न्यूज, 50000 से 2.15 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा!

बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने साल 2003 में पुरानी पेंशन व्यवस्था को खत्म 1 अप्रैल 2004 को नई पेंशन स्कीम लागू थी, जो अब भी जारी है।हाल ही में केंद्र सरकार ने कानून मंत्रालय से ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर राय मांगी थी। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री और PMO में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ( Dr. Jitendra Singh) ने खुद संसद में बताया था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन योजना पर फिर से मंथन चल रहा है और इसके लिए कानून मंत्रालय से भी राय मांगी गई है। जवाब के आने के बाद पेंशनरों को इसका लाभ दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews