अजय देवगन ने क्यों कहा ‘आप इंसान हैं भगवान नहीं,’ ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

अजय देवगन ने क्यों कहा ‘आप इंसान हैं भगवान नहीं,’ ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल में मास्क (mask) ही वो सबसे पहला और जरूरी उपाय है, जिससे हम इस संक्रमण से बच सकते हैं। लेकिन फिर भी कई लोग हैं जो अब भी ठीक से मास्क नहीं पहन रहे। ऐसे लोगों को अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन (ajay devgn) ने संदेश दिया है।

हनुमानजी की मूर्ति को पहनाई डॉक्टर की वेशभूषा, हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध

हम देखते हैं कि अब भी कई लोग मास्क को सही तरीके से मुंह और नाक पर पहनने की बजाय गले में लटकाए रहते हैं। ऐसे में भले उनको ये भ्रम हो कि उन्होने मास्क पहना है लेकिन ये उनकी कोई सहायता नहीं करने वाला। इस तरह से कोरोना संक्रमण को रोकना मुमकिन नहीं। जब तक हम ठीक से मास्क से अपना मुंह और नाक नहीं ढकेंके, किसी भी पल कोरोना संक्रमित होने की आशंका बरकरार रहेगी। इसी से बचाव और जागरूकता के लिए एक्टर अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इनमें गलत तरीके से मास्क पहने लोगोंं को टोका जा रहा है और कहा जा रहा है कि आप इंसान हैं भगवान नहीं, मास्क ठीक से पहनिये। मतलब साफ है कि अगर आपने मास्क ठीक से नहीं पहना तो आप भी कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। इसीलिए खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनें और ठीक से पहनें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews