नोएडा में महिला ने गार्ड को जड़े थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

नोएडा में महिला ने गार्ड को जड़े थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

नोएडा, डेस्क रिपोर्ट। कुछ दिनों पहले नोएडा (Noida) में एक गालीबाज महिला का मामला खूब सुर्खियों में आया था। इस महिला ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदतमीजी करते हुए खूब गाली-गलौज की थी। इसके बाद अब एक थप्पड़बाज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार अंदर ले जाने वाला गेट खोलने में गार्ड से हुई देरी से नाराज महिला अचानक ही उस पर थप्पड़ बरसाने लग गई। महिला का वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर लिया है।

यह घटना नोएडा के फेज 3 कोतवाली क्षेत्र की है और शनिवार दोपहर को हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन सिक्योरिटी गार्ड गेट पर खड़े हुए हैं। तभी वहां पर गाड़ी आती है, गार्ड गाड़ी अंदर ले जाने वाला दरवाजा खोलने के लिए जा ही रहा होता है कि महिला उसकी तरफ आती है और उससे थप्पड़ मारने लगती है। गार्ड महिला को रोकने और समझाने की कोशिश करता है लेकिन वह उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर रही है।

Must Read- MP: भगवान गणेश की झांकी पर चप्पल फेंकने के बाद जमकर हुआ बवाल, लगाई गई धारा-144

वहां मौजूद अन्य दो गार्ड महिला की हरकत को देखकर हैरान है और उसे रुकने को कह रहे हैं। एक गार्ड अपने मोबाइल में महिला का वीडियो बनाने की कोशिश भी कर रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह महिला जिसने गार्ड के साथ मारपीट की है वह प्रोफेसर बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

इसके पहले नोएडा के सेक्टर 128 का एक वीडियो वायरल हुआ था। जहां एक महिला ने सोसायटी के गार्ड के साथ जमकर गाली-गलौज की थी। भव्य नाम की ये महिला अपनी कार लेकर निकल रही थी और सोसाइटी का गार्ड गेट पर नंबर नोट कर रहा था। गार्ड नंबर नोट करने में लेट हो गया जिससे नाराज महिला ने हंगामा खड़ा करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी थी और गार्ड के साथ धक्का-मुक्की भी की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला पर कार्रवाई की थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews