World Post Day 2022: जानिए इतने साल पुराना है डाक का इतिहास

World Post Day 2022: जानिए इतने साल पुराना है डाक का इतिहास

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | आज यानी 9 अक्टूबर को World Post Day मनाया जाता है। डाक का महत्व उस वक़्त बहुत ज्यादा थी जिस वक्त मोबाइल फोन इत्यादि नहीं हुआ करते थे तो लोग अपने सगे संबंधियों तक पहुँच सकते थे। बता दें कि इसकी शुरुआत साल 1840 में हुई थी और इसे कूल 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। केवल इतना ही नहीं भारत में इसे राष्ट्रीय डाक सप्ताह या नेशनल पोस्टल वीक के रुप में मनाया जाता है और इसी कड़ी में हर साल 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाया जाता है, तो चलिए आज के आर्टिकल में हम इसके इतिहास से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जिसे सुनकर आपको बहुत हैरानी होगी।

यह भी पढ़ें – ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में कांग्रेस ने अपने विधायकों को दी क्लीनचिट

दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी इस खास मौके पर “पोस्ट फॉर प्लेनेट” थीम तय किया गया है। इस दिवस को खासकर दिन को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। बता दें कि डाक एक ऐसी सुविधा है जो लोगों को, समाज को, एक देश से दूसरे देश को जोड़ने का काम करती है। शुरुआती दौर में जिस वक्त इतनी टेक्नोलॉजी विकसित नहीं हुई थी, उस वक्त डाक के माध्यम से लोग एक-दूसरे की जानकारी हासिल कर पाते थे। लोग बेसब्री से अपने लोगों की बारे में जानने के लिए आस लगाए बैठे रहते थे और जब भी कोई डाकिया डाक लेकर आता था तो सभी के मन में एक अलग सी बैचेनी देखने को मिलती थी। लोगों को एक-दूसरे का हाल जानने में महीनों-महीने लग जाते थे। पहले के जमाने में डाक द्वारा पत्र भेजना बहुत महंगा था। जितने लोगों की कमाई नहीं होती थी, उससे ज्यादा महंगा डाक के माध्यम से चिट्ठी भेजना होता था लेकिन टेक्नोलॉजी आने के बाद लोग इसके महत्तव को भूलने लगे हैं। इसलिए हर साल इसे मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें – सेंट्रल इंडिया किडनी हॉस्पिटल मामले की जाँच अब स्वास्थ्य विभाग की टेक्निकल टीम करेगी, पढ़े पूरी खबर 

भारत में साल 1774 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में डाकघर की स्थापना की थी जो कि उनके व्यापार के लिए था। जिसके बाद साल 1880 में मनी ऑर्डर सिस्टम लागू कर दिया गया। इसके बाद 1986 में स्पीड पोस्ट की शुरुआत की गई। वहीं, एक सर्वे के मुताबिक, साल 2017 तक भारत में कुल 1,54,965 पोस्ट ऑफिस थे और भारत का पहला डाक टिकट देश की आजादी के बाद 21 नवंबर, 1947 को जारी किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज को दर्शाया गया था।

यह भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में अनाज का सटीक दाम, देखें 9 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव 

इतना ही नहीं पोस्ट ऑफिस के स्थापित होने से देश के लाखों लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। हर साल डाक विभाग में वैकेंसी निकलती है। बदलते दौर में डाक विभाग ने भी अपने सिस्टम में बदलाव किए हैं, जिससे घर बैठे लोग अपने पोस्ट की जानकारी हासिल कर सकते।

यह भी पढ़ें – IMD Alert : निम्न दाब-डिप्रेशन का असर, 20 राज्यों में 16 अक्टूबर तक भारी बारिश, ऑरेंज-येलो अलर्ट, जानें दिल्ली-UP-बिहार पर मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews