
Neemuch News : नीमच जिले के खिलाड़ी फाइट ऑफ मार्शल आर्ट एकेडमी में विगत तीन माह से एक्सपर्ट प्रशिक्षकों आशीष चौहान, मोहन धाकरे और शैलेंद्र यादव के मार्गदर्शन में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। जिसके फलस्वरूप प्रतियोगिता में 16 बच्चों ने भाग लिया। जिनमें से 4 बच्चों वैष्णवी शर्मा, अक्षिता श्रीवास्तव, रिचा राठौड़ एवं यशवी शर्मा ने गोल्ड मेडल तो 6 बच्चों आदित्य दांगोडे, कृष धनगर, सादित्य चौहान, सोहेल खान, रोशनी मौरी, एवं जागवी परदेशी ने सिल्वर मेडल और 2 बच्चों किरण प्रजापत एवं मनीष टिग्गा ने ब्रोंज मेडल लाकर नीमच जिले का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर किया गया उत्साहवर्धन
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अशोक अरोड़ा गंगा नगर, संतोष चोपड़ा, गजेंद्र शर्मा, गोपाल गर्ग, अनिल गोयल, आदित्य मालू, अशोक बागड़ी, दीपक गर्ग, संजय पंवार, पवन परिक, दिलीप डूंगरवाल, राहुल खंडेलवाल, अशोक मोदी, सिद्धार्थ जैन, निक्की राजपूत और श्रेया सैनी आदि अकैडमी के पदाधिकारीयों ने खिलाड़ियों को माला व मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

