
Neemuch News : नीमच में आज यानी गुरुवार कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर इसकी शुरूआत की। इस दौरान एसडीएम डॉ. ममता खेडे, तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल, निर्वाचन सुपरवाईजर अजय शुक्ला सहित विभिन्न अधिकारियों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कायों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उपस्थित नवीन मतदाताओं का भी सम्मान किया गया। बता दें कि कार्यक्रम में “वोट जैसा कुछ नही, वोट डालेगें हम’’ थीम पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

लोगों को दिलाई गई शपथ
वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तौलानी ने जिला पंचायत परिसर में उपस्थितजनों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तौलानी, एडीएम नेहा मीना, संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नीमच, कमलेश सारडा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

