
Neemuch News : नीमच में छलपूर्वक टैंकर से पेट्रोल-डीजल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। मामले को लेकर एडीपीओ चंद्रकांत नाफड़े ने बताया कि फरियादी ने थाना नीमच केंट में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया कि आरोपी इंदौर से टैंकर लेकर आए थे। जिसके एक पार्ट में 9000 लीटर डीजल व दूसरे पार्ट में 3000 लीटर पेट्रोल भरा पाया। जब टैंकर को पेट्रोल पंप पर खाली कराया गया तो उसमें लगभग 208 लीटर डीजल व 280 लीटर पेट्रोल कम पाया गया।
ऐसे होता था कारोबार
जब टैंकर का ढक्कन खोलकर उसे चेक किया तो टैंकर के तल में पार्टिशन कर एक गुप्त चैम्बर बनाया हुआ था, जिसमें डीजल-पेट्रोल चला जाता था। फिर जब टैंकर को खाली किया जाता था तब भी वह डीजल-पेट्रोल उस गुप्त चैम्बर में ही रहता था, जिसको निकलने के लिए एक अलग लीवर लगाया हुआ था, जिससे गुप्त चैम्बर का पेट्रोल-डीजल निकलता था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

