Neemuch News: मनासा में 27 डोम बनकर तैयार, ग्रामीणों ने राजस्थानी अंदाज में किया विधायक मारू का स्वागत

Neemuch News: मनासा में 27 डोम बनकर तैयार, ग्रामीणों ने राजस्थानी अंदाज में किया विधायक मारू का स्वागत

Neemuch News : नीमच जिले के मनासा विधानसभा में 27 डोम बनकर तैयार हो गए हैं। डोम मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विधायक मारू का स्वागत किया। बता दें कि लोगों ने विधायक मारू को राजस्थानी पगड़ी पहनाई और साज सज्जित ऊंट पर बिठाया। साथ ही, ढोल बाजे से स्वागत कर उन्हें धन्यवाद देते हुए उनका आभार माना। दरअसल, टामोटी में भागवत कथा चल रही है। जिसमें शामिल होने विधायक मारू टामोटी पहुंचे, जहां उन्होंने यहां व्यास पीठ को नमन किया और ग्रामीणों के साथ कथा श्रवण की। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक मारू का राजस्थानी अंदाज में स्वागत सत्कार कर डोम मिलने पर आभार माना।

इतनी लागत से बना डोम

टामोटी के ग्रामीणों को अब सार्वजनिक मांगलिक कार्यक्रम के लिए भटकना नही पड़ेगा। इसके लिए यहां 4000 वर्ग फिट का डोम बनकर तैयार हो गया है। जिसमें 800 से 1000 लोगों का कार्यक्रम हो सकता है। चारों ओर विधायक की पहल की सराहना हो रही है। गांवों में अधिकांश जगह धर्मशाला, सामुदायिक भवन नहीं होने से खुले में कार्यक्रम करना पड़ता था, जिसे विधायक ने समझा और विधायक निधि से डोम बनाने का प्लान बनाया। प्रथम चरण में 27 पंचायतों में डोम बनकर तैयार हो गए। एक डोम की लागत करीब 13.33 लाख है। 4000 वर्ग फिट में बने इस डोम में 800 से 1000 लोगो का कार्यक्रम आसानी से हो सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”855320180″]

जानें विधायक ने क्या कहा?   

ग्रामीणों ने स्वागत अभिनंदन कर जो प्यार लुटाया उससे विधायक अभिभुत है। ग्रामीणों द्वारा राजस्थानी अंदाज में ऊंट की सवारी कर स्वागत करना मुझे संबल प्रदान कर रहा था। टामोटी को डोम निर्माण की सौगात मिलने पर ग्रामीणों द्वारा यह अपार स्नेह लुटाया गया। आपके इस अपनत्व एवं अभिनंदन के लिए आप सभी ग्राम वासियों का आभार। ग्राम विकास के लिए हमेशा आपके साथ रहूंगा। इसी तरह आपका स्नेह प्रेम मिलता रहे। पुनः सभी का आभार- मारू, विधायक

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews