Neemuch News: 4 लोगों को साइड मांगना पड़ा महंगा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

indore news

Neemuch News : नीमच जिले की मनासा तहसील के गांव आतरी बुजुर्ग में चार लोगों को साइड मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल, उन्होंने सड़क पर खड़े बैंड वालों को साइड हटने के लिए कहा। जिससे वो इतने नाराज हो गए कि उन्होंने पिकअप में सवार 4 लोगों को बुरी तरह पीट दिया। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दो गुट ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे और पथराव भी करने लगे। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची मनासा पुलिस ने मोर्चा संभाला। जिसके बाद फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ये है पूरा मामला

मामले को लेकर फरियादी धनराज ने बताया कि उसके चचेरे भाई गोपाल व साथी विनोद, कैलाश, डालुराम, ईश्वर, जगदीश सभी पिकअप वाहन से गांव सेमली आतरी से गेहुं भरकर ग्राम आतरी बुजुर्ग आ रहे थे। इस दौरान रविवार दोपहर करीब 3 बजे हरिजन मोहल्ला स्थित आम रोड पर खड़े महावीर बैंड की गाडी को साइड लेने को कहा। इस बात पर सुनिल, महेश, रामपाल, सिद्दार्थ ने मिलकर पिकअप के आगे बैंड की गाड़ी लगा दी और सभी को अश्लील गालियां देने लगे । जिसके बाद सुनिल हरिजन ने लोहे की रॉड से गोपाल के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। विनोद, महेश, महेश गायरी को लातघुसों से पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसके गर्दन व पीठ पर चोट आई।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews