नीमच में फिर कोरोना विस्फोट, एक साथ 19 नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

नीमच में फिर कोरोना विस्फोट, एक साथ 19 नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

नीमच। श्याम जाटव| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच जिले (Neemuch District) में कोरोना (Corona) का कहर थम नही रहा है। मप्र की अंतिम विधानसभा जावद (Jawad) में प्रतिदिन कोरोना का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन ने कन्टेन्टमेंट एरिया सील कर रखा है इसके बाद भी कोरोना के मरीज की संख्या बढ़ रही है। पहले उम्मेदपुरा गांव ही चपेट में आया था अब रविवार को समीपस्थ ग्राम तारापुर में भी 1 मरीज पॉजिटिव आया है। जिले में एक साथ 19 नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है|

जानकारी के अनुसार जावद तहसील में फिर कोरोना का विस्फोट हुआ है| एक साथ 19 पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं। सभी मरीज जावद कंटेनमेंट क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। रविवार शाम 6 बजे उज्जैन लेब से 61 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है ,जिसमे 19 पॉजिटिव है और 42 नेगेटिव है। 18 पॉजिटिव जावद शहर की और 1 तारापुर ग्राम की है। इसी तरह अभी नीमच लेब से 5 रिपोर्ट आई है जिनमे सभी 5 नेगेटिव प्राप्त हुई है।

338 हुई संक्रमितों की संख्या
रविवार को सामने आये 19 पॉजिटिव केसों को मिलकर नीमच जिले में अब कोरोना मरीजो की संख्या बढ़कर 338 हो गई है| स्वस्थ होकर घर लौट चुके मरीजों की संख्या 196 वहीं जिले में अब एक्टिव केस हैं 142 हैं| वहीं अब तक 7 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews