
नीमच। श्याम जाटव|
शुक्रवार को कालूखेड़ा थाना प्रभारी मधुबाला राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध अफीम का परिवहन कर जा रहे दो बाइक सवारों धनराज पाटीदार व दिनेश पाटीदार को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 950 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। पकड़ाये दोनों आरोपी मंदसौर क्षेत्र के निवासी बताये जा रहे है|
कालूखेड़ा थाना प्रभारी मधुबाला ने पुलिस गिरफ्त में आये दोनों ही तस्करों से पूछताछ मेें खुलासा किया कि वह यह माल नीमच के पूर्व मंडी अध्यक्ष राजू तिवारी को देने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक पकड़ाये दोनों ही तस्कर अवैध मादक पदार्थ यहां वहां से खरीदकर इकट्ठा कर के माल वाहक का कार्य करते है। वहीँ आरोपी धनराज पाटीदार ने अपने खुलासे में बताया कि वह पूर्व में भी राजू तिवारी को माल दे चुका हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

