Neemuch News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Neemuch News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Neemuch News : नीमच में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो वाहनों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया था। जिसे एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है।

गांव में पसरा मातम

दरअसल, मामला जेतपुरा फंटे के पास का है, जहां एक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसकी पहचान 28 वर्षीय राजेश प्रजापति के रुप में की गई है जो कि नीमच का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews