नीमच के कारोबारी दीपक सिंघल पर ATS की कार्रवाई, PFI से लिंक और टेरर फंडिंग को लेकर पूछताछ

नीमच के कारोबारी दीपक सिंघल पर ATS की कार्रवाई, PFI से लिंक और टेरर फंडिंग को लेकर पूछताछ

ATS action against Neemuch businessman Deepak Singhal : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर मध्य प्रदेश सहित देशभर में छापामार कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट पर मध्यप्रदेश एटीएस और एनआईए की संयुक्त टीम ने बीती देर रात नीमच में भी छापामार कार्रवाई की।

नीमच कारोबारी दीपक सिंघल के ठिकानों पर छापा

नीमच के निवासी और कारोबारी दीपक सिंघल के ठिकानों पर छापा मारा गया है। दीपक सिंघल की शैल कंपनियों के माध्यम से पैसों का हवाला करने के मामले में संलिप्तता है और वो जीएसटी विभाग को भी करोड़ों का चूना लगा चुका है। जीएसटी भी उसके खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। मध्य प्रदेश एटीएस और एनआईए की टीम दीपक सिंघल से टेरर फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है।

मध्यप्रदेश में जड़े जमाने की कोशिश में जुटे पीएफआई संगठन और उसके पॉलिटिकल विंग सहित सहित अन्य सहयोगी संगठनों पर बीते एक साल में कई बार छापेमारी हो चुकी है। मप्र एटीएस ने इसे लेकर प्रकरण दर्ज किया था। बाद में मामला अंतर्राज्जीय से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ने के कारण जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा गया है। एनआईए भोपाल, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर सहित कई अन्य स्थानों पर अलग-अलग छापेमारी कर दो दर्जन से अधिक पीएफआई के सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। भोपाल और इंदौर में पीएफआई और उसके राजनीतिक विंग के कार्यालय सील किए जा चुके हैं।

PFI से कनेक्शन और टेरर फंडिंग की जांच

पीएफआई संगठन से जुड़े लोगों के टेरर फंडिंग में भी शामिल होने के पुख्ता सबूत एनआईए को मिले हैं। इसके बाद टेरर फंडिंग को लेकर जांच की जा रही है। प्रतिबंधित संगठन के आकाओं से संपर्क रखने वाले कुछ और पीएफआई सदस्यों की गिरफ्तारी और संगठन को सहयोग करने वालों को लेकर बीती देर रात से एनआईए  द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के 12 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews