Neemuch News: अवैध मादक पदार्थ सहित बाइक जब्त, पुलिस की गिरफ्त में 2 आरोपी

Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Neemuch News : मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बाइक से तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 3 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई है। जिसकी कीमत 5,10,000 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 50 हजार की बाइक भी जब्त की गई है। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

रतनगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला रतनगढ़ थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सुपर स्पलेन्डर बाइक के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ अफीम का परिवहन किया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए जाट-ग्वालियर कला रोड, गोल डूंगरी चौराहा पर नाकाबन्दी की गई। इस दौरान आरोपी के कब्जे से बैग मिली, जिसमें कुल 03 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम पाया गया। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

मामले को लेकर थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक बी.एस. गौरे ने बताया कि शहर में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। इस दौरान उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। वहीं, आरोपियों की पहचान इमरान खान और मनोज के रुप में की गई है। फिलहाला, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews