Neemuch News: लुटेरी दुल्हन की गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Neemuch News: लुटेरी दुल्हन की गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Neemuch News : नीमच के मनासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां लुटेरी दुल्हन की गैंग का पर्दाफाश हुआ है। साथ ही, मामले में 4 सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया है। बता दें कि फरियादी गोविन्द ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी खरगोन की रहने वाली शानू से तय हुई थी। जिसके लिए उससे 3,70,000 रुपये भी लिए गए थे। जिसके बाद साल 2022 में 28 मई को कोर्ट में शपथपत्र बनवाकर उनकी शादी हुई।

गिरफ्तारी के दिए निर्देश

करीब दो महीने साथ रहने के बाद 11 अगस्त 2022 को मौका देखते ही वो फरार हो गई। जिसके बाद फरियादी ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने टीम गठित करते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मामले को जांच कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बीते 13 जून को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिसके बाद विशेष टीम का गठन करते हुए खरगोन पहुंचे, जहां आरोपी सुनील भील एवं रोहित सोलंकी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें नीमच जिला जेल भेज दिया गया। वहीं, बीते 15 जून को साक्षी और नीतेष को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”836783579″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews