नीमच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया बुलडोजर

इस दौरान राजस्व निरीक्षक योगेश चौपड़ा, पटवारी नरेन्द्र योगी, पटवारी सहायक कलाम चूडीगर, पंचायत सचिव नवीन पाटीदार, चोकीदार छगन लाल परमार, चोकीदार परतें सिंह सिसोदिया मुख्य रूप से मौजूद थे।
नीमच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया बुलडोजर

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई। बता दें कि सालों पहले सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर पत्थर की दीवार बनाई थी। जिसके खिलाफ आज चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिसेन की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रही, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो।

मिल चुकी थी हजारों शिकायतें

दरअसल, जिला कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार नवीन गर्ग द्वारा बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया गया। मामले को लेकर तहसीलदार का कहना है कि इस बात की शिकायत एक हजार से भी अधिक बार मिल चुकी है। जिसपर कार्रवाई करने पहुंची टीम को पता चला कि दो से ढाई बीघा जमीन पर लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर पत्थर की दीवारें बना ली है। इसके अलावा, आम रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। तहसीलदार द्वारा बंद मार्ग से मटेरियल को बुल्डोजर से हटाकर आवागमन शुरू करवाया गया। वहीं, अब इस जमीन पर पात्र लोगों को पट्टे वितरित किया जाएगा।

मौजूद लोगों ने कही ये बात

वहीं, चौथमल माली का कहना है कि प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई बिना किसी नोटिस के की गई है। वरदीचंद प्रजापत का कहना है कि तहसीलदार ने अपनी मनमर्जी से यह मुहिम चलाई है, जो अतिक्रमण हटाना था वो हटाया ही नहीं। तहसीलदार की शिकायत अब जिला कलेक्टर से की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1013507205″]

[dgv_vimeo_video id=”1013508096″]

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान राजस्व निरीक्षक योगेश चौपड़ा, पटवारी नरेन्द्र योगी, पटवारी सहायक कलाम चूडीगर, पंचायत सचिव नवीन पाटीदार, चोकीदार छगन लाल परमार, चोकीदार परतें सिंह सिसोदिया मुख्य रूप से मौजूद थे।

नीमच, कमलेश सारड़ा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews