Neemuch News : अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत, 18 यात्री घायल

khandwa news

नीमच, कमलेश सारडा। मध्यप्रदेश के नीमच (neemuch) जिले के मनासा रोड पर राधा स्वामी आश्रम के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई और करीब 18 यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़े…लोकायुक्त पुलिस ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते ट्रेजरी अफसर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

मिली जानकारी के अनुसार, सवारियों से भरी हुई सरकार उपकार बस (आरजे 09पीबी 0234) जो मनासा से नीमच की और आ रही थी तभी बस अचानक ही अनियंत्रित होकर राधा स्वामी सत्संग व्यास के समीप रोड पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, साथ ही करीब 18 यात्री घायल हो गए और सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़े…इंदौर : लोन एप को बैन करने के लिए क्राइम ब्रांच ने गूगल को लिखा पत्र

यात्रियों के अनुसार, बस का ड्राइवर लापरवाही पूर्वक तेजगति से बस को चला रहा था क्योंकि बस समय से लेट चल रही थी और आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक कर रहा तभी अचानक से एक वाहन सामने से आया उसे बचाने के चक्कर मे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।

[dgv_vimeo_video id=”744542745″]

यह भी पढ़े…Video : आज से 30 साल पहले ऐसा होता था hands free टेलीफोन का विज्ञापन

नीमच एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज जारी है, और इस हादसे की पुलिस जाँच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”744541658″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews