Neemuch News: नीमच में बच्चा चोरी का मामला आया सामने, बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस

Neemuch News: नीमच में बच्चा चोरी का मामला आया सामने, बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस

Neemuch News : मध्यप्रदेश का नीमच जिला आए दिन सुर्खियों में छाया रहता है। दरअसल, हाल ही में बच्चा चोरी की एक सनसनीखेज वारदात प्रकाश में आई है। जिसके बाद इलाके में अफरा- तफरी मची हुई है। वहीं, परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। सूचना पाते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। शहर के हर कोने- कोने पर छानबीन की जा रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

सवा माह का मासूम गायब

दरअसल, एक मजदूर परिवार कड़ाके की ठंड में बस स्टैंड के शेड के नीचे रात में सो गए। जिसके बाद मां ने अपने सवा माह के मासूम को कड़ी ठंड से बचाकर थपकियां देकर जैसे तैसे फ़टी पुरानी गुदड़ी में सुलाया। खुद की भी आंख लग गई। तड़के करीब 3 बजे बाद नींद खुली तो मासूम लापता था। जब मां की चीखें सुनकर पति भी उठ गया और आसपास से लोग दौड़े आये। मजदूर परिवार का मासूम गायब था।

तलाश जारी 

काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो परिवार वालों ने पुलिस में इसकी शिकायत लिखवाई। केंट पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। बच्चा चोर गिरोह के बारे में भी सुराग खंगाले जा रहे हैं। बता दें पीड़ित परिवार राजास्थान के कपासन निवासी जायदा और उसका पति जुम्मा बच्चों सहित मजदूरी की तलाश में नीमच आये थे।

एडिशनल एसपी ने दी जानकारी

वहीं, एडिशनल एसपी सुंदरसिंह कनेश का कहना है कि राजास्थान और मप्र के विभिन्न स्थानों पर जहां भी बच्चा चोरी की वारदातें हुई हैं, वहां की जानकारी एकत्र की जा रही है। साथ ही, पुलिस 14 माह के बच्चे की तलाश में जुटी है। वहीं, मामले को लेकर पिता जुम्मा का कहना है कि 3 बजे बाद नींद खुली तो मासूम लापता था। काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

[dgv_vimeo_video id=”785940259″]

[dgv_vimeo_video id=”785940765″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews