
Neemuch News : नीमच जिले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध अफीम की तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 2.900 किलोग्राम अफीम सहित कार जब्त कर लिया गया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।
मुखबिर द्वारा मिली सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि जावरा-मंदसौर रोड पर एक ऑल्टो कार में अफीम ले जाया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम का गठन किया गया और संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई। वहीं, प्रतापगढ़-मंदसौर सड़क पर बाइक सवार इंसान 1.100 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

