नीमच में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत 3 हजार अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, युवाओं को दिया जाएगा मासिक स्टाइपेंड

नीमच में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत 3 हजार अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, युवाओं को दिया जाएगा मासिक स्टाइपेंड

Neemuch News : युवाओं को कौशल विकास के साथ ही लर्न एंड अर्न की तर्ज पर ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत नीमच जिले में से अधिक कंपनियों में इस योजना में 2910 अधिक रिक्तियां निर्मित हुई है। जिसमें करीब 3 हजार अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

ऐसे करवाएं पंजीयन

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत, ऐसे युवक-युवतियां जिनकी उम्र 18 से 29 वर्ष है। साथ ही, मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी है और 12वीं, आइटीआइ या उच्च योग्यताधारी है वे सभी युवा mmsky.mp.gov.in पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 8000 से 10000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। पंजीयन के पूर्व आवेदक समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी करवाना सुनिश्चित करें।

[dgv_vimeo_video id=”845519223″]

[dgv_vimeo_video id=”845519658″]

युवाओं को दिया जाएगा मासिक स्टाइपेंड

ई-केवायसी के लिए आवश्यक दस्तावेज समग्र, आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर जरूरी है। योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग के दौरान 5 वीं से 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को 8000, आईटीआई पास को 8500, डिप्लोमा धारी को 9000 और स्नातक अथवा उच्च शिक्षित युवाओं को 10 हजार रुपये स्टाइपेंड के रूप में प्रतिमाह प्रतिमाह दिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”845519349″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews