Neemuch जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई महिला के गर्भ में बच्चें ने तोड़ा दम, आक्रोशित परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Neemuch जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई महिला के गर्भ में बच्चें ने तोड़ा दम, आक्रोशित परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Neemuch News : नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला चिकित्सालय में 6 मार्च की सुबह फिर हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, यहां डिलीवरी के लिए आई एक महिला के गर्भ में बच्चे ने दम तोड़ दिया, जिससे परिजन आक्रोशित हो उठे। साथ ही सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इतना ही नहीं, परिवार के सदस्यों ने डॉ. लाड धाकड़, मंजू सहित नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही सहित रूपए मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।

जानें पूरा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है, जिसका ससुराल निंबाहेड़ा में है। जिसे गोद भराई की रस्म करने के बाद नीमच लाया गया था। दर्द उठने की वजह से उसे 3 दिन पहले जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की शाम को ज्यादा दर्द उठने पर सोनोग्राफी कराई गई। तब स्टाफ ने कहा कि पेट में बच्चे की धड़कन नॉर्मल है। वहीं, परिवारवालों ने मौजूद स्टाफ से कहा कि नॉर्मल डिलीवरी होती है तो ठीक है, नहीं तो ऑपरेशन कर दिजिए लेकिन चिकित्सक और स्टाफ ने कोई ध्यान नहीं दिया।

कार्रवाई करने की मांग

जिसके बाद कहा गया कि एनेस्थीसिया के लिए डॉक्टर नहीं आएगा, इसलिए ऑपरेशन सुबह होगा। इसके बाद, सुबह कहा कि बच्चों की धड़कन कम हो रही है और सुबह 6.30 बजे नॉर्मल डिलीवरी करा दी। उस समय डॉक्टर सहित 3 स्टाफ मौजूद थे। डिलीवरी में बच्ची मृत पैदा हुई। जिसकी जानकारी लगते ही परिजन भड़क गए। साथ ही डॉक्टर और स्टाफ पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, महिला मीनू की भी मेडिकल जांच की मांग की जा रही है।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews