Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ आज सुबह सीआरपीएफ के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सीआरपीएफ जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात था।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि सीआरपीएफ जवान सौरभ सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब ने स्वयं को ही आज सुबह 5 बजे अज्ञात कारणों के चलते अपनी सर्विस राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद सीआरपीएफ के जवान जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैंट पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी ने शव का पीएम करवाया। सीआरपीएफ जवान के शव को गांव होशियारपुर पंजाब परिजनों को सौंपेंगे।
कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि जानकारी पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। सीआरपीएफ जवान का पीएम करवा कर मामला दर्ज कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”907929908″]
