Neemuch News: NCC कैडेट की साइकिल रैली नीमच से भोपाल के लिए हुई रवाना, जन जागरूकता का देंगे संदेश

Neemuch News: NCC कैडेट की साइकिल रैली नीमच से भोपाल के लिए हुई रवाना, जन जागरूकता का देंगे संदेश

Neemuch News : राष्ट्रीय कैडेट कोर के 75वें स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए सफल प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आज शहीद स्मारक पार्क में सैनिक संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिक, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, संगठन के संरक्षक कैप्टन आरसी बोरीवाल, सैनिक संगठन के प्रदेश मंत्री छतर सिंह गहलोत, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. स्वपनिल वधवा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साइकिल रैली के साथ 5 किलोमीटर (जेतपुरा चौराहा से भाटखेड़ा चौराहा) बाईपास हाईवे पर दौड़ लगाकर बच्चों का प्रोत्साहन और उत्साह बढ़ाया।

25 नवम्बर को पहुंचेंगे भोपाल

दरअसल, NCC मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों के डायरेक्टेट ने अपने अधीन आने वाले सभी ग्रुप मुख्यालयों को ऐतिहासिक साइकिल रैली आयोजित करने के निर्देश दिए थे, जिसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 75 NCC कैडेट्स साइकिल रैली के माध्यम से 25 नवम्बर को भोपाल पहुंचेंगे। बता दे यह आयोजन प्रदेश स्तरीय है, जिसमें नीमच, भिंड, छत्तरपुर, बालाघाट, बैतूल और भोपाल के 75 कैडेट्स को साइकिल के माध्यम से 25 नवंबर को भोपाल पहुँचना तय किया गया है।

साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

आदेश के तहत इंदौर ग्रुप का नेतृत्व करते हुए नीमच स्थित 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कम्पनी एनएसीसी द्वारा आज शहीद पार्क में अधिकारी ले.कर्नल रिज़वान ख़ान और मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ आईएएस गुरुप्रसाद द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वृक्षारोपण किया गया। जिसके बाद साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई गई। इस दौरान मौके पर नीमच के भाजपा ज़िला अध्यक्ष पवन पाटीदार स्टाफ 5 एमपी एनसीसी कंपनी, इंचार्ज एनसीसी पीजी कॉलेज डॉ.महेन्द्र कुमार शर्मा, एनसीसी इंचार्ज स्प्रिंगवुड स्कूल कुलदीप सिंह चंद्रवात सहित समस्त पदाधिकारी पूर्व सैनिक परिषद उपस्थित रहे।

जन जागरूकता का देंगे संदेश

बता दे नीमच से चलने वाली इस साइकिल रैली में मंदसौर, रतलाम, नीमच के 15 कैडेट्स शामिल हुए है। इन कैडेट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, यातायात नियमों का पालन आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर जन जागरूकता का संदेश देने का कार्य भी किया जा रहा है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews