नीमच में किसानों की हुई चांदी, लहसुन के भाव में आया उछाल

नीमच में किसानों की हुई चांदी, लहसुन के भाव में आया उछाल

Neemuch News : मालवा के नीमच में इन दोनों किसानों की चांदी ही चांदी हो रही है। पहले प्याज के भाव बढ़ने से किसान खुश दिखाई दिए तो वहीं अब लहसुन के भाव भी में भी बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, नीमच कृषि उपज मंडी में इन दिनों किसान लहसुन लेकर पहुँच रहे है, जहाँ पर किसानों को इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं।

मंडी इंस्पेक्टर ने कही ये बात

बता दें कि मंडी में लहसुन के भाव 10 हजार से लगाकर 23 हजार प्रति क्विंटल के भाव मिल रहे हैं। इसे लेकर मंडी इंस्पेक्टर समीरदास ने बताया कि दिवाली के बाद से इसके भाव में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बता दें कि दिवाली के बाद 3 से 4 हजार प्रति क्विंटल से बढ़ोतरी हुई है। वहीं, यदि वर्तमान की बात करें तो जो लहसुन पहले 8 से 9 हजार प्रति क्विंटल बिक रहा था वो अब 13 से 14 हजार प्रति क्विंटल बिक रहा है और आज 20 हजार प्रति क्विंटल तक नीमच मंडी में लहसुन की बिक्री हुई है। दरअसल, लहसुन की मंडियों में आवक कम होने की वजह से और अन्य राज्यों में लहसुन की ज्यादा डिमांड होने के कारण किसानों को लहसुन का अच्छा भाव मिल रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”887585894″]

किसानों ने कही ये बात

किसानों का कहना है कि एक समय था जब उनको लहसुन के भाव नहीं मिलने पर नदी-नाले में बहाने को मजबूर थे लेकिन आज जो भाव मिल रहे हैं, उससे किसानों को अच्छा लाभ पहुँच रहा है। किसान ने बताया कि वर्तमान में लहसुन करीब 20 से 22 हजार प्रति क्विंटल बिक रहा है। साथ ही किसानों का यह भी कहना है कि यदि हमेशा ऐसे ही भाव किसानों को मिलते रहे तो सभी किसान समृद्ध हो जाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”887587495″]

[dgv_vimeo_video id=”887588407″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews