
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच शहर में आज बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, नई नगरपालिका के सामान्य प्रशासन कक्ष में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में शासकीय उपकरणों को काफी नुकसान भी हुआ। आनन-फानन में नगरपालिका के चौकीदार ने पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इधर, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सामान्य प्रशासन कक्ष में पंखे में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह घटना का घटित होना बताया जा रहा है। जिसके कारण नीचे टेबल पर लगा कंप्यूटर और प्रिंटर आग की चपेट में आ गया। गनीमत ये रही कि, दरवाजा बंद होने के चलते आगजनी की इस घटना ने बड़ा रूप नही लिया।
[dgv_vimeo_video id=”814485672″]
नपाकर्मी ने दी ये जानकारी
शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना हुई है। कक्ष में जो कंप्यूटर, दो लैपटॉप और प्रिंटर लगाया गया था जिस पर लाडली बहना योजना का काम चल रहा था वह पूरी तरह से जल गया है। फिलहाल, वहां रखे आवश्यक दस्तावेज और फाइल सहित अन्य किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है- महेश रमानी, कार्यालय अधीक्षक, नपा नीमच
[dgv_vimeo_video id=”814485452″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

